कोलकाता : मंगलवार को कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचते ही तृणमूल सांसद सौगत रॉय को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर एक बैठक में शामिल होने आए सौगत रॉय को बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने घेरकर प्रदर्शन किया।
गाड़ी को घेर लिया
एयरपोर्ट अथॉरिटी के ऑफिस की ओर जाते समय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और “गो बैक” के नारे लगाने लगे। साथ ही हाथों में काले झंडे लेकर “चोर-चोर” के नारे भी लगाए।आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान सौगत रॉय की गाड़ी पर हमला भी किया गया।
बैठक में शामिल होने आए थे
दमदम के सांसद सौगत रॉय आज एयरपोर्ट पर एक बैठक में शामिल होने आए थे। लेकिन एयरपोर्ट पहुंचते ही इस विरोध की घटना से हड़कंप मच गया।





























