तय की गयी 10 अक्टूबर की डेडलाइन
कोलकाता : दुर्गापूजा की तैयारियों के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सड़कों की मरम्मत के लिए 10 अक्टूबर की डेडलाइन तय की गयी ई। संबद्ध विभाग को इसकी निर्देश देने के साथ कहा गया है कि 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली दुर्गा पूजा से पहले सड़कों की मरम्मत का काम पूरा करने के लिए 10 अक्टूबर तक सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाए।
ट्रैफिक गार्ड ले रहा है जायजा
ट्रैफिक गार्ड कोलकाता और उससे जुड़े इलाकों में खराब सड़कों का हर सड़क पर जाकर जायजा ले रहे हैं। इस जांच में खराब सड़कें, कम रोशनी वाली जगहें और बिना मीडियन डिवाइडर वाली सड़कें शामिल हैं।
अधिकारियों से मांगी गयी रिपोर्ट
अधिकारियों से कहा गया है कि वे खराब जगहों की तस्वीरें लें और रिपोर्ट जमा करें ताकि मरम्मत के काम को प्राथमिकता देकर उसे तय समय के भीतर पूरा किया जा सके।





























