बिहार से सटे इलाके में दो महिलाएं घास काटने गई थीं, जहां पर एक साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गयी। आरोपी ने रोकने की कोशिश करने वाली दूसरी महिला पर हंसुआ से हमला किया ।
मालदा : मालदा के हरीशचंद्रपुर में दो महिलाएं घास काटने गई थीं। आरोप है कि उनमें से एक महिला का ज़बरदस्ती अपहरण कर लिया गया और उसके साथ रेप किया गया। रेप के बाद महिला का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। जब पीड़िता की महिला साथी ने बीच-रोकने की कोशिश की, तो उस पर ‘हंसुआ’ से हमला किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि बुधवार दोपहर हरीशचंद्रपुर-II ब्लॉक के दौलतनगर गांव की दो महिलाएं बंगाल-बिहार बॉर्डर के पास, बिहार के अहमदाबाद पुलिस स्टेशन इलाके के गोविंदपुर में घास काटने गई थीं। वहां एक अनजान युवक ने उन्हें रोका। उसने जब एक महिला को ज़बरदस्ती अगवा करने की कोशिश की तो दूसरी महिला ने रोका, तब उसे दरांती मारी गई। उसके बाद युवक खेत में ले गया और उसके साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी ।
इधर हमले में घायल महिला किसी तरह गाँव वापस लौटी और घटना की जानकारी दी। खबर मिलने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचे और महिला का शव बरामद किया। बाद में, हरीशचंद्रपुर और अहमदाबाद पुलिस स्टेशनों की पुलिस मौके पर पहुँची। आरोपी की तलाश की जा रही है।
लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया
गुरुवार दोपहर को दौलत नगर के कुछ निवासियों ने अपराधी को सज़ा देने की मांग करते हुए बंगाल-बिहार स्टेट हाईवे को जाम किया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि चूंकि पश्चिम बंगाल और बिहार दोनों जगह बीजेपी की सरकार है, इसलिए इन इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा का अभाव है। वहीं, स्थानीय बीजेपी नेतृत्व ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और भरोसा दिलाया है कि दोषी को कड़ी सज़ा दी जाएगी।पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।




























