कोलकाता: श्री सनातन सेवा संघ द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर भवानीपुर, वार्ड-70 में एक भव्य सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड-70 के स्थानीय भाजपा नेता एवं संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी दीपू बैठा की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर कोलकाता नगर निगम के सफाई कर्मियों ,जरूरतमंदों के बीच रेनकोट एवं लगभग 1000 छातों का वितरण किया गया। साथ ही सफाई कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान लगभग 2000 लोगों के लिए विशाल भंडारे (सामूहिक भोजन) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
आयोजन का उद्देश्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
संस्था के चेयरमैन राजेश आर . वागानी, अध्यक्ष दीपू बैठा, उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, सचिव प्रेम कुमार सिंह, महासचिव आकाश रजक, कार्यक्रम संयोजक राहुल कुमार साव, कोषाध्यक्ष रोहित राय (कुनाल), संयुक्त कोषाध्यक्ष अभिजीत रॉय, जनसंपर्क रविश कुमार सिंह, राहुल सिंह मुख्य सलाहकार डॉक्टर ओम प्रकाश चौधरी, दीपक भारती समाज कल्याण रूपेश यादव, राजीव रॉय स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।





























