व्यवसायिओं ने निकाला काले कपड़े के साथ जुलूस
ठोस कदम है समय की माँग
कोलकाता : पोस्ता बाज़ार मर्चेंट्स एसोसिएशन के सचिव विश्वनाथ अग्रवाल पर हुए हमले के कई दिन बीत गए हैं। इस मामले में शुरुआती दौर में चंदन चक्रवर्ती समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें वह महिला भी शामिल थी जिसने थप्पड़ चलाया था लेकिन अब तक और लोगों की गिरफ़्तारी नहीं होने से व्यवसायी वर्ग में चिंता के साथ ही यह चर्चा भी है कि आख़िर अन्य लोगों को अबतक क्यों नहीं गिरफ़्तार किया जा सका। क्या इसके पीछे कुछ और कारण है जिससे पुलिस उन तक नहीं पहुँच पा रही है। इस संबंध में एसोसिएशन ने पहले ही साफ़ कर दिया था की हम लोग सभी दोषियों की गिरफ़्तारी चाहते हैं। जब एमपी, एमएलए, आईएएस दोषी पाए जाने पर गिरफ़्तार हो सकते हैं तो दूसरे लोग कैसे बच सकते हैं। इससे तो ऐसे षड्यंतकारियों का मनोबल बढ़ेगा और कोई दूसरा व्यवसायी भी इनकी चपेट में आयेगा। बताया जा रहा है है कि बहुत जल्द ही पोस्ता बाज़ार मर्चेंट्स एसोसिएशन की बैठक भी होने वाली है जिसमे इन मुद्दों पर विचार किया जाएगा। अब देखना यह है कि एसोसिएशन किस तरह का फ़ैसला लेती है या फिर यह मामला भी शांत पड़ जाएगा। लेकिन इतना ज़रूर है कि न केवल पोस्ता बल्कि राज्य भर के वयवसायी इस मामले पर ग़ौर कर रहे हैं कि किस तरह का निर्णय एसोसिएशन अख्तियार कर रहा है ।




























