अध्यक्ष पद पर अंजनी धानुका टीम के साथ मैदान में, 27 सितंबर से E-Voting; 30 को AGM के साथ फिजिकल वोटिंग
कोलकाता। शहर के प्रतिष्ठित हिन्दुस्तान क्लब के चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए अंजनी धानुका अपनी टीम के साथ चुनावी मैदान में उतर गए हैं। टीम में क्लब के प्रमुख पदों के साथ-साथ कमेटी मेंबर के लिए भी उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं।
किस पद पर कौन?
अध्यक्ष: अंजनी धानुका
उपाध्यक्ष: अशोक कुमार जैन
मानद सचिव: डॉ. विजय अग्रवाल
मानद कोषाध्यक्ष: अनिता गुप्ता
संयुक्त सचिव: अचलेश चौधरी एवं संदीप झुनझुनवाला
कमेटी मेंबर की पूरी टीम
अमित मेहता | दीपक कुमार तुलस्यान | दिनेश गंगवाल | ललित बैद | लालमोहन गोयनका | लावण्या गोयनका | राजेश अग्रवाल | रमेश कुमार दमानी | संजय अग्रवाल | शशिकांत शाह | सुदर्शन जोशी | सुमित कोठारी
27 से 29 सितंबर तक E-Voting
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 27 से 29 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक E-Voting की जाएगी। इसके बाद 30 सितंबर को वार्षिक साधारण सभा (AGM) आयोजित होगी। AGM में उपस्थित सदस्यों के लिए फिजिकल वोटिंग की व्यवस्था भी रहेगी।
अंजनी धानुका के सामने सी के शारदा की टीम है। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही क्लब में गतिविधियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवारों की टीम और समर्थकों की सक्रियता के बीच अब निगाहें मतदान पर टिकी हैं। 30 सितंबर को होने वाली वोटिंग से क्लब के अगले नेतृत्व की तस्वीर साफ होगी।































