कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिन तथा उनके 25 साल के प्रशासनिक सेवा प्रदान एवं सार्वजनिक जीवन के योगदान, कर्मठता और राष्ट्रसेवा की भावना को समर्पित करते हुए ‘सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत कोलकाता के जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 41 में एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र परीक्षण शिविर स्थानीय सावित्री गर्ल्स कॉलेज हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के अनेक जरूरतमंद एवं स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी जांच का लाभ उठाया। शिविर के आयोजन में एनएच नारायणा अस्पताल, रोटरी आई हॉस्पिटल, साल्ट लेक तथा स्पोर्टिसा एसोसिएशन का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री तापस राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन कमलेश सिंह, उपाध्यक्ष, उत्तर कोलकाता जिला भाजपा एवं किशन शर्मा, युवा मोर्चा मंडल-3, जोड़ासांको द्वारा किया गया l
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा, विधायक विजय ओझा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अमिताभ राय, जिला अध्यक्ष तमोघ्न घोष, केएमसी पार्षद एवं पूर्व उप महापौर मीना देवी पुरोहित, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवाजी सिंघारॉय, डॉ. अर्चना मजूमदार , उद्योगपति विनय दुबे , जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, प्रमोद सिंह, कुशल पांडे, नेता, राजीव सिन्हा, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साव, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष कुंडलिया, वार्ड 23 अध्यक्ष सुनील सोनकर, मोहन मिश्रा , बिमल झा, अंकित भट्ट, विनय कुंवर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भावना केशरी,प्रीति सेठिया , रूबी बनर्जी ,अभिषेक यादव, अध्यक्ष, करीम खान, राजू तिवारी, आशीष त्रिवेदी, आशुतोष मिश्रा, उमेश सिंह, राजीव तिवारी , मुकेश शर्मा, प्रताप सिंह,नेमी चन्द गुप्ता , भारत महाराज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति थे l कार्यक्रम को सफल बनाने में अश्वनी सिंह, हरेराम महतो ,मनीष साव, रितेश सिंह, चंदन सिंह, मुकेश सोनकर, बिनय मिश्रा , आनंद सिंह, आशुतोष मिश्रा, रघुवंश सिंह, मंटू सिंह, राजेश पारीक, निलेश उपाध्याय, मोहित शर्मा, गोपाल शर्मा, जमशेद अली, मुकेश सिंह, अजीज भाई, अंकित झा, सोनू सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिन पर घर घर दीप वितरण किया गया और स्थानीय पार्टी ऑफिस के सामने दीप प्रज्वलित कर मिठाई बांटी गई l
सेवा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के इस संकल्प के माध्यम से वार्ड 41 के जरूरतमंद नागरिकों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया गया।































