पंडाल में फायर सेफ्टी और 2 गेट अनिवार्य, 3 चरणों में निरीक्षण करेगा दमकल विभाग
कोलकाता : दुर्गा पूजा 2026 को लेकर आम लोगों के लिए जरूरी जानकारी। पूजा की तैयारी को लेकर आज दमकल विभाग की बैठक हुई। इस बैठक में विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे। अग्निशमन विभाग के मंत्री कौशिक चौधरी के अगुवाई में संपन्न हुई। बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कई जानकारी साझा की।
1. पूजा की अनुमति
इस साल जो भी पूजा करना चाहते हैं, सभी को अनुमति दी जाएगी। आवेदन करते ही परमिशन मिल जाएगी।
2. पंडाल के नियम
हर पंडाल का दमकल विभाग 3 बार निरीक्षण करेगा।
– फायर सेफ्टी है या नहीं
– अंदर आने-जाने के लिए एक से ज्यादा गेट है या नहीं
– पंडाल में किस कपड़े / मटेरियल का इस्तेमाल हो रहा है
ये चीजें नहीं होने पर अनुमति अटक जाएगी, इसलिए कमेटियां पहले से ही तैयार रहें।
3. कमेटी का प्रशिक्षण
खतरा होने पर क्या करेंगे? इसके लिए पूजा कमेटी के सदस्यों को जिला प्रशासन और दमकल विभाग ट्रेनिंग देगा।
4. पूजा में आपात सेवा
– पूरे राज्य में 175 फायर स्टेशन तैयार रहेंगे
– 109 स्टैंडबाय फायर स्टेशन
– 350 बाइक टीम भीड़ संभालने के लिए घूमेंगी
– लोगों की मदद के लिए 50 हेल्प कियोस्क रहेंगे
5. एक ही पोर्टल पर सारी अनुमति – ‘सहज’ पोर्टल
– इस बार पूजा की सारी परमिशन एक ही पोर्टल पर होगी – नाम ‘सहज’।
– फायर, इलेक्ट्रिक और अन्य सभी परमिशन उसी एक पोर्टल से मिलेंगी।
– पोर्टल 24 घंटे खुला रहेगा। फायर की परमिशन 24 घंटे के अंदर दी जाएगी।
– मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बार सारी परमिशन फ्री है, कोई पैसा नहीं लगेगा।
6. पूजा कमेटियों के लिए 3 अनिवार्य निर्देश
– पंडाल में प्रवेश और निकास का रास्ता अलग और साफ रखना होगा।
– दर्शक कब प्रवेश करेंगे, कब निकलेंगे, उसका समय और भीड़ नियंत्रण कमेटी को ही करना होगा।
– पंडाल में अच्छी क्वालिटी के बिजली के तार और सामग्री का इस्तेमाल करना होगा। घटिया मटेरियल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
7. सुरक्षा और गाइडलाइन
– हर कमेटी को दमकल विभाग की ओर से एक गाइडलाइन / निर्देश पत्र भेजा जाएगा, उसका पालन करना होगा।
– भीड़ नियंत्रण के लिए जैसे वॉलंटियर रखते हैं, वैसे ही फायर सेफ्टी के लिए भी अलग वॉलंटियर रखने की अपील।
– मुसीबत में पड़ने पर सीधे डायल करें – 101 (दमकल का डायरेक्ट नंबर)।
8. प्रशासन की तैयारी
– आज से पूजा खत्म होने तक दमकल कर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द।
– ढाई हजार स्थायी पदों पर नई भर्ती होगी।
– छोटी-बड़ी मिलाकर साढ़े तीन सौ नई गाड़ियां सड़कों पर उतारी जा रही हैं।
– पुलिस, पंचायत, जिला प्रशासन और दमकल के बीच समन्वय बढ़ाया गया है।































