कोलकाता : तारातला काण्ड के पीड़ितों के परिवारों को मंगलवार को नबान्न में CM शुभेंदु अधिकारी की ओर से क्षतिपूर्ति दी गयी. तारातला में गोदाम हादसे में मृत 16 लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और 17 घायलों को 1-1 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दी गयी. इस दौरान कुल 1 करोड़ 77 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दी गयी. 1 करोड़ 60 लाख रुपये मृतकों के परिवारों को दिए गए जबकि 17 लाख रुपये सभी घायलों को दिए गए.
यह कहा CM ने
चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान CM शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद सरकार की ओर से हर तरह के कदम उठाये गए हैं. इससे पहले माझेरहाट और पोस्ता जैसे हादसों में राहत कार्य सही ढंग से नहीं किया गया था. हमारी सरकार ने तारातला हादसे में आर्मी , NDRF को राहत कार्य में उतारा। पीड़ितों के परिवार से CM ने कहा कि आप लोग कोई सुझाव देना चाहे तो दे सकते हैं. तारातला काण्ड में मृत पीड़ितों के परिवार ने CM से सरकारी नौकरी के लिए गुहार लगायी।




























