अंतरंग तस्वीरें वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोप में CISF के सीनियर कॉन्स्टेबल अमरज्योति डेका को गिरफ्तार किया गया है। विधाननगर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
कोलकाता : 2023 में असम नर्सिंग स्टाफ की CISF कॉन्स्टेबल अमरज्योति डेका से सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच धीरे-धीरे गहरे संबंध बन गए। आरोप है कि आरोपी ने अंतरंग पलों की आपत्तिजनक तस्वीरें ले लीं और उन्हीं के जरिए युवती को ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
पीड़िता नर्सिंग स्टाफ ने इसी महीने 8 तारीख को विधाननगर साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के बाद कल पुलिस ने दुर्गापुर प्लांट DSP क्वार्टर से आरोपी अमरज्योति डेका को गिरफ्तार कर लिया। आज गिरफ्तार CISF जवान को विधाननगर अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।






























