कोलकाता : स्व. राजेंद्र पुरोहित की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को वार्ड-22 के मेधावी छात्रों के लिए एक मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित किया गया। महानगर के माहेश्वरी भवन ऑडिटोरियम में इसका आयोजन राजेंद्र पुरोहित मेमोरियल फाउंडेशन की अध्यक्ष मीना देवी पुरोहित की ओर से किया गया था। कार्यक्रम में स्वास्थ्य परीक्षण प्रेम मिलन कोलकाता की तरफ से किया गया, जिसमें आंख जांच, चश्मा वितरण और जनरल फिजिशियन द्वारा चेकअप भी शामिल था। इस मौके पर मंत्री डॉक्टर शारद्वत मुखर्जी भी पहुंचे और प्रेम मिलन कोलकाता के द्वारा लगाए गए कैंप का निरीक्षण भी किया।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेम मिलन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रेम मिलन कोलकाता बहुत अच्छा कार्य कर रही है और मैं प्रेम मिलन कोलकाता के हॉस्पिटल भी जाऊंगा। इस मौके पर विधायक विजय ओझा ने भी प्रेम मिलन के गतिविधियों के बारे में बताया और कहा कि प्रेम मिलन निरंतर आंखों का निःशुल्क ऑपरेशन करती आ रही है और अब तक 45000 लोगों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है और लगातार हर्निया, हाइड्रोसील और डायलिसिस सेवा भी प्रदान की जा रही है। इस मौके पर डॉ चंद्रकांत सराफ, मीना पुरोहित, विजय ओझा, मनोज जायसवाल, डॉ रेनू सिंह की उपस्थिति रही।





























