पश्चिम बंगाल सरकार ने आसनसोल के ESI अस्पताल को ESIC मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अपग्रेड करने के लिए औपचारिक रूप से ESIC को सौंप दिया है।
कोलकाता : मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अपग्रेड होगा आसनसोल का ESI अस्पताल। इस संबंध में लंबे समय से लंबित एक MoU पर आखिरकार हस्ताक्षर हो गए हैं । नई राज्य सरकार के साथ 14 जुलाई 2026 को हुए समझौते के अनुसार, पश्चिम बंगाल सरकार ने आसनसोल के ESI अस्पताल को ESIC मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अपग्रेड करने के लिए औपचारिक रूप से ESIC को सौंप दिया है।नेशनल मेडिकल कमीशन को 50 MBBS सीटों के लिए भी आवेदन दिया गया है, और शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से दाखिले शुरू करने का प्रस्ताव है। राज्य सभी में यह जानकारी केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री ने भाजपा सांसद और पश्चिम बंगाल भाजपा के राज्य प्रमुख शमिक भट्टाचार्य के प्रश्न के लिखित जानकारी में दी।
इलाके के लोगों को होगा लाभ
यह आसनसोल-दुर्गापुर इंडस्ट्रियल बेल्ट में हेल्थकेयर और मेडिकल एजुकेशन के लिए एक बड़ा बढ़ावा है, जिससे हज़ारों बीमित कर्मचारियों और उनके परिवारों को फ़ायदा होगा।
क्या है मकसद
ESIC मेडिकल कॉलेज की स्थापना का मकसद बीमित व्यक्तियों (IPs) के आश्रितों को मौजूदा एडमिशन पॉलिसी के तहत ‘बीमित व्यक्तियों के आश्रितों के लिए आरक्षित कोटे’ में एडमिशन पाने का मौका देना है।
हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार
इसके अलावा, यह संस्थान आसनसोल-दुर्गापुर इंडस्ट्रियल बेल्ट में बीमा-प्राप्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए अच्छी क्वालिटी वाली टर्शियरी हेल्थकेयर तक पहुँच को काफी बेहतर बनाएगा, कुशल मेडिकल प्रोफेशनल्स की उपलब्धता को मजबूत करेगा, हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करेगा और मेडिकल शिक्षा, रिसर्च व एडवांस्ड मरीज़ देखभाल के ज़रिए बेहतर स्वास्थ्य परिणामों में मदद करेगा।





























