राज्य के उद्योग मंत्री तापस राय भी पहुंचे
कोलकाता: जीवन में छोटे-खोटे विचार मत रखो अपितु अच्छे विचार रखो।जैसा करोगे विचार वैसा बनेगा संसार। गोपियां कृष्ण-कृष्ण का जाप करती थी ,हमेशा विचार करती एक दिन कृष्ण का दर्शन होगा। गोपियां पूर्व जन्म में ऋषियां थी।गोपियां सज-धजकर कृष्ण का दर्शन करने जाती,विचार करती ,काश उनकी गोद में कृष्ण होते।गोपियां कृष्ण को गोद में लेकर आनंदित हो जाती। गोपियां गाय की खूब सेवा करती।जो गाय की सेवा करते हैं उनके घर संत आते हैं या भगवंत।भगवान श्रीकृष्ण की लीला में प्रवेश के लिए जरूरी है अविद्या रूपी पूतना को नष्ट करना। यह भगवान कृष्ण की कृपा और करुणा थी कि जो पूतना को मारने आई थी उसका भी उन्होंने उद्धार कर दिया क्योंकि वह मां बनकर आई थी।जो पूतना का उद्धार कर सकता है क्या वह आपका उद्धार नहीं कर सकता?इसलिए मन लगे भगवान श्रीकृष्ण का भजन करो ,न लगे तो भी करो एक दिन कृष्ण का दर्शन हो जाएगा।भगवान से प्रेम करो ।जीवन की सारी वृत्तियां कृष्ण से जोड़ लो।भगवान कृष्ण गोपियों के घर मक्खन की चोरी करते हैं क्योंकि वह गोपियों के प्रेम के भूखे हैं न कि मक्खन के।गोपियां कृष्ण के बिना नहीं रह सकती तो कृष्ण भी गोपियों के बिना।जीवन में कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। इन्द्र का अंहकार दूर करने के लिए श्रीकृष्ण गोकुल के लोगों से गोवर्द्धन पूजा करवाते हैं।अंहकार पतन का मार्ग है। अंहकार करना है तो गोविन्द का करो ।ये बातें राजस्थान गौ कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा पर प्रवचन करते हुए आचार्य श्रीकांत शर्मा’बालव्यास ‘ने राजेश गणपति सभागार में कहीं।इस मौके पर राज्य के उद्योग मंत्री तापस राय ने कहा कि हमारे मुख्य मंत्री सुवेन्दु अधिकारी गाय सेवा के लिए बोलते ही नहीं करते भी है। समय आ गया है कि हम सब राज्य के विकास के लिए सोचे।इस अवसर पर पूर्व विधायक दिनेश बजाज,सुशील ओझा,सांवरमल अग्रवाल,बिमल दीवान,अरुण दीवान,अंबिका बाजोरिया,विनोद केडिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन संजय मस्करा ने किया।































