कई विभागों की बदली जिम्मेदारी
कोलकाता : दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता नगर निगम (KMC) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। निगम के Personnel Department की ओर से 6 अक्टूबर को जारी आदेश के तहत Director General (D.G.) और Deputy Chief Engineer स्तर के कुल 10 अधिकारियों का तबादला किया गया है। अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई KMC के Administrator और Municipal Commissioner के 5 अक्टूबर 2026 के निर्देशों के अनुपालन में की गई है। नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
किस अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी?
सुकांता दास को D.G. (Roads) के पद से हटाकर D.G. (Asphaltum) बनाया गया है। उन्हें Palmer Bazaar और Goragacha से जुड़े Asphaltum Department की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उन्हें अतिरिक्त प्रभार के तौर पर MPLAD-BEUP का काम भी सौंपा गया है।
विष्णु दास मंडल को Asphaltum Department के प्रभार से मुक्त किया गया है। अब उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी के तौर पर D.G. (CAR-POOL) का प्रभार दिया गया है।
शुभाशीष चट्टोपाध्याय जो CME (SWM) के तौर पर KMC-SHARP में तैनात थे, अब Supply Department में D.G. (Store and Purchase) की जिम्मेदारी संभालेंगे।
शुभजीत दासगुप्ता को Market Department से हटाकर D.G. (Roads) बनाया गया है। खास बात यह है कि दुर्गा पूजा के दौरान कामकाज में निरंतरता बनाए रखने के लिए पूजा समाप्त होने तक सुकांता दास नए D.G. (Roads) का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
उज्जवल कुमार सरकार को Building Department से हटाकर D.G. (Uttaran Services) बनाया गया है।
दुर्जय सरकार को Uttaran Services Department से स्थानांतरित कर Parks, Squares and Ghats Department में D.G. की जिम्मेदारी दी गई है।
बिप्लब पॉल जो Planning and Development में Deputy Chief Engineer (Civil) के तौर पर कार्यरत थे, अब Acting-D.G. (Building) का प्रभार संभालेंगे।
मृणाल कांति मंडल को KMC-SHARP में ही Acting-D.G. (Project) की जिम्मेदारी दी गई है।
मृदुल मंडल को Acting-D.G. (Market) बनाया गया है। इससे पहले वह Deputy Chief Engineer (Civil) के तौर पर कार्यरत थे।
वहीं संतानु रॉय को Parks, Squares and Ghats Department में Acting D.G. की जिम्मेदारी से मुक्त कर C.M.E. (Civil) Department में Deputy Chief Engineer (Civil) के पद पर भेजा गया है।
Acting D.G. को नहीं मिलेगा अतिरिक्त वित्तीय लाभ
KMC के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि Acting D.G. के तौर पर नियुक्त किए गए अधिकारियों को इस अतिरिक्त जिम्मेदारी के आधार पर वरिष्ठता या किसी अतिरिक्त वित्तीय लाभ का दावा करने का अधिकार नहीं होगा।
सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि तबादले के बाद अधिकारियों की ज्वाइनिंग रिपोर्ट सात दिनों के भीतर Personnel Department को भेजी जाए।































