कोलकाता : सत्संग भवन ट्रस्ट मंडल व स्वामी विश्वदेवानंद चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार डॉ कृष्णबिहारी मिश्र की पावन स्मृति में सोमवार को पंचदिवसीय श्रीराम कथा का उद्घाटन 15 सितम्बर को होगा। व्यासपीठ से गृहस्थ पुरुषोत्तम तिवारी श्रीराम कथा के अन्तर्गत सुन्दरकाण्ड पर प्रवचन करेंगे। कथा के दौरान 351 से अधिक छात्र-छात्राओं को दो-दो माह के विद्यालय शिक्षा शुल्क के रूप में छात्रवृत्ति के मद में लगभग 7 लाख रुपये की राशि कथा के दौरान शिक्षण संस्थानों को सौंपा जायेगा। इसके साथ ही इस अवसर पर 302 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं, 151 शिक्षक-शिक्षिकाओं, हिन्दी के 51 पत्रकारों-साहित्यकारों और 101 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैंग-स्टेशनरी देकर सम्मानित किया जायेगा। इसी अवसर पर 19 सितम्बर को विशिष्टजनों का अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद रावत करेंगे। इसकी सूचना संस्था के ट्रस्टी व सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी ने दी।
































