कोलकाता: सुप्रसिद्ध मानवसेवी संस्था भारत रिलीफ सोसाइटी के हर वर्ष की भांति इनारावरण (बिहार) में विशाल शिविर का गत 27 अगस्त को समापन हुआ। बैद्यनाथधाम-देवघर के भगवान शिव के मंदिर में जाने वाले लाखों कांवडिय़ा बन्धुओं की सेवा में चाय, बिस्कुट, गर्मजल, शरबत आदि का व्यापक प्रबन्घ किया गया। एक माह में तीस हजार से अधिक कांवडिय़ों ने शिविर में रात बिताई एवं विश्राम किया। शिविर में चिकित्सा व्यवस्था का एक लाख से अधिक कांवडिय़ा बन्धुओं ने लाभ उठाया। चलता फिरता अस्पताल ने भी घूम घूम कर सेवायें दी। सावन मास में सेवा के विभिन्न आयामों की देखरेख हेतु सोसाइटी की कार्य समिति के सदस्य व कार्यकर्ताओं ने स्वयं जाकर सेवा कार्यों को अंजाम दिया इनमें गोपीकिशन कोठारी, नाथूराम गुप्ता, मदनलाल बिन्नानी, गुलाबचन्द दुधानी, विनीत पेड़ीवाल, श्याम मुरारी खण्डेलवाल आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। इनारावरण स्थित बेगुसराय धर्मशाला के संस्थापक गोपालजी सुल्तानिया, अजय मंूधड़ा, संदीप सोमानी, संजीव राठी, पंकज पांडे, सुभाष राय, दिनेश यादव नारायण प्रसाद का सेवा कार्येां के संचालन में विशेष योगदान था।





























