कोलकाता : एसोसिएशन ऑफ कॉर्पोरेट एडवाइजर्स एंड एग्जीक्यूटिव्स (एसीएई) प्रत्येक वर्ष पेशेवर क्षेत्र से जुड़ी किसी विचारोत्तेजक और समकालीन थीम पर अपना मुख्य वार्षिक सम्मेलन आयोजित करता है। इस वर्ष यह एक ऐसी भविष्योन्मुखी थीम अपना रहा है, जो बंगाल की भावना, क्षमता और असीमित संभावनाओं से जुड़ाव रखती है। एसोसिएशन ऑफ कॉर्पोरेट एडवाइजर्स एंड एग्जीक्यूटिव्स (एसीएई) ने कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस मीट में अपने 2026 के सालाना सम्मेलन की थीम – “बंगाल की नई सोच: उद्योग, इनोवेशन और असीमित संभावनाएं” की घोषणा की। इस कॉन्फ्रेंस में एसीएई के अध्यक्ष सीए नीरज कुमार हारोदिया, एसीएई के जनरल सेक्रेटरी सीए मोहित भुटेरिया, सालाना सम्मेलन समिति के चेयरमैन सीए कमल नयन जैन, सालाना सम्मेलन समिति के को-चेयरपर्सन सीए वासुदेव अग्रवाल, सालाना सम्मेलन समिति के प्रेस और पब्लिसिटी चेयरमैन सीए जिनेश एस वंजारा और सालाना सम्मेलन समिति के प्रेस और पब्लिसिटी को-चेयरपर्सन सीए अनूप कुमार लुहारुका शामिल हुए।
कब होगा सम्मेलन
एसीएई का मुख्य वार्षिक सम्मेलन 22 अगस्त को आयोजित होने वाला है। इस सम्मेलन में देश भर से 500 से अधिक प्रतिष्ठित नीति-निर्माता, उद्योग जगत के दिग्गज, पेशेवर, उद्यमी, निवेशक और कॉर्पोरेट अधिकारी एक साथ एक मंच पर आएंगे।यह सम्मेलन इस बात पर ध्यान केंद्रित करेगा कि कैसे बंगाल निवेश, व्यापार, इनोवेशन और टिकाऊ विकास के लिए एक पसंदीदा जगह के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर सकता है, साथ ही उद्योगों, उद्यमियों और व्यापक अर्थव्यवस्था के लिए नए अवसर पैदा कर सकता है।
बंगाल एक अहम मोड़ पर
एसीएई के अध्यक्ष सीए नीरज कुमार हारोदिया ने कहा, बंगाल की नई तस्वीर बनाने का मतलब है एक ऐसे भविष्य की कल्पना करना जहाँ हमारी शानदार औद्योगिक विरासत इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और नए जमाने के मौकों से जुड़े। बंगाल एक अहम मोड़ पर खड़ा है, जिसमें इंडस्ट्री, इन्वेस्टमेंट और एंटरप्राइज़ के लिए एक मज़बूत हब के तौर पर उभरने की क्षमता है। एसीएई वार्षिक कॉन्फ्रेंस 2026 के जरिए हमारा मकसद पॉलिसी बनाने वालों, इंडस्ट्री लीडर्स, प्रोफेशनल्स और एंटरप्रेन्योर्स को एक साथ लाना है, ताकि वे विचारों का आदान-प्रदान कर सकें, सार्थक सहयोग को बढ़ावा दे सकें और ऐसे मौकों की पहचान कर सकें जो बंगाल के विकास के अगले चरण को आकार दे सकें। हमारी कोशिश संभावनाओं से आगे बढ़कर एक ज़्यादा प्रगतिशील, प्रतिस्पर्धी और भविष्य के लिए तैयार बंगाल का रोडमैप बनाना है।
कौन-कौन होगा शामिल
इस कॉन्फ्रेंस में पॉलिसी बनाने वालों, जन-प्रतिनिधियों, इंडस्ट्री लीडर्स, फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स और विचारकों का एक प्रतिष्ठित पैनल शामिल होगा, जिनमें डॉ. सुकांत मजूमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री, शिक्षा और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास, भारत सरकार, सीए रथिंद्र बोस, स्पीकर, पश्चिम बंगाल विधानसभा, डॉ. स्वप्न दासगुप्ता, वित्त मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार, तापस रॉय, उद्योग, वाणिज्य और उद्यम मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार, सीए डॉ. राजेश कुमार, विधायक, जगतदल विधानसभा क्षेत्र सीए आनंद मोहन बजाज, डिप्टी कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल, भारत सरकार, मुकुल कानिटकर (लेखक और विचारक), मोनिका हालन (लेखिका और फाइनेंशियल एजुकेटर), उमेश चौधरी (वाइस चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड), मेहुल मोहंका (मैनेजिंग डायरेक्टर, टेगा इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड), उत्सव पारेख (चेयरमैन, नेक्सोम कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड), पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता (मैनेजिंग डायरेक्टर, बंधन बैंक), सीए वेनी थापर (इंडिपेंडेंट डायरेक्टर, बंधन बैंक), सुधीर केडिया (इन्वेस्टमेंट बैंकर), सीए डॉ. देबाशीष मित्रा (आईसीएआई के पूर्व प्रेसिडेंट)के साथ समाज की अन्य गणमान्य प्रतिष्ठित हस्तियां इसमें मौजूद रहेंगे।





























