पुलिस ने जांच शुरू की
कोलकाता: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद कोलकाता पुलिस की STF और सिक्योरिटी डायरेक्टरेट ने मामले की जांच शुरू कर दी है। STF ने गांगुली के बेहाला स्थित घर से 32 किलोमीटर दूर एक जगह का पता लगाया है, जहां से धमकी भरे पत्र भेजे गए थे।
चार महीने से मिल रही थी धमकियां
ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में सौरव की पर्सनल सेक्रेटरी तानिया भट्टाचार्य की ओर से दर्ज कराई गई FIR के मुताबिक, पिछले चार महीनों में सौरव, उनके परिवार और स्टाफ़ को गंभीर धमकियाँ देने वाले कई पत्र मिले हैं। हालाँकि पहले इन पर ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन आखिरी दो पत्रों में भेजने वाले ने सौरव को “खत्म” करने की बात कही थी।





























