
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बीजेपी के पक्ष में जोरदार चुनाव प्रचार किया। उन्होंने पार्टी उम्मीदवार शंकर घोष के समर्थन में रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रोड शो के दौरान बीजेपी समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
रोड शो के बाद मीडिया से बातचीत में भजनलाल शर्मा ने कहा कि बंगाल का माहौल साफ संकेत दे रहा है कि जनता बदलाव चाहती है और भ्रष्ट सरकार को हटाने का मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य की जनता अब विकास और पारदर्शिता चाहती है, और इसी मुद्दे पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है।
















