6 और 7 दिसंबर को होंगे सत्संग, भजन और व्यक्तिगत दर्शन
कोलकाता : विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) की भारत यात्रा के तहत कोलकाता में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 6 और 7 दिसंबर 2026 को होगा। ‘ इस दौरान अम्मा का सत्संग, भजन, ध्यान (Meditation) और व्यक्तिगत दर्शन (Individual Darshan) होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम माता अमृतानंदमयी मठ, बजट बजट रोड, रामपुर के पास, पी.ओ. सरकारपूल, कोलकाता – 700143 द्वारा आयोजित किया जा रहा है।






















