कोलकाता : कोलकाता से बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बेहाला निवासी कारोबारी जय एस कामदार को करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन के आरोप में गिरफ्तार किया है। सोमवार को बैंकशाल कोर्ट में पेशी से पहले ED ने चौंकाने वाले आंकड़े सामने रखे।
1100 करोड़ के लेनदेन का आरोप
ED के अनुसार, जय एस कामदार पर करीब 1100 करोड़ रुपये के अवैध ट्रांजैक्शन का आरोप है। जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले चार महीनों में ही 500 करोड़ रुपये नकद जमा किए गए।
25 फर्जी कंपनियों का नेटवर्क
जांच एजेंसी को जय के डिजिटल डिवाइस से 25 फर्जी कंपनियों के जरिए लेनदेन के सबूत मिले हैं। इन कंपनियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर पैसों की हेराफेरी की गई।
शिक्षा संस्थान से भी लेनदेन
ED के मुताबिक, Bhowanipore Gujarati Education Society के बैंक खाते से जय की फर्जी कंपनियों में करीब 40 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।
‘सोना पप्पू’ कनेक्शन

जांच में दक्षिण कोलकाता के कथित दबंग सोना पप्पू का नाम भी सामने आया है। जय और सोना पप्पू के बीच करीब 1.5 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।“SP Construction” नाम की कंपनी सो ना पप्पू के नाम पर बताई जा रही है। आरोप है कि जय की कंपनी से ही सोना पप्पू ने अपनी पत्नी के नाम पर हथियार और कारतूस खरीदे.
अन्य कंपनियों से कनेक्शन
ED ने “Supreme Credit Corporation Limited” जैसी कंपनियों का भी पता लगाया है, जिसमें जय डायरेक्टर बताया जा रहा है। वहीं, इस कंपनी का लेनदेन सोना पप्पू की पत्नी की कंपनी “Heaven Valley” से भी जुड़ा मिला है।
हालांकि, सोना पप्पू की पत्नी ने इन सभी आरोपों से अनभिज्ञता जताई है।
कोर्ट में ED की दलील
ED ने अदालत में कहा कि जांच के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं और आरोपी के अन्य संदिग्धों से भी संबंध हैं। एजेंसी ने आगे की पूछताछ के लिए हिरासत की मांग की है।
इस मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।















