कोलकाता : दुर्गा पूजा 2026 को लेकर सियालदह डिवीजन ने बड़ी तैयारी की है। त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 24 घंटे ट्रेन कनेक्टिविटी, सुरक्षा और स्टेशन सुविधाओं को अपग्रेड करने का फैसला लिया है।
इस बार 31 की जगह 51 स्पेशल ट्रेनें
पिछले साल पूजा में 31 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं, इस बार यह संख्या बढ़ाकर 51 कर दी गई है। ये ट्रेनें पीक पूजा के दिनों 16 से 21 अक्टूबर तक रोजाना चलेंगी।
38 ट्रेनें रातभर : पंडाल देखने वालों और देर रात घर लौटने वालों के लिए मेन, नॉर्थ और साउथ सेक्शन में 38 ओवरनाइट स्पेशल EMU ट्रेनें चलेंगी।
13 ट्रेनें शाम को : भीड़ को संभालने के लिए शाम के पीक आवर्स में 13 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
दोपहर 2 बजे के बाद हर स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा के दिनों में एक बड़ा फैसला लिया गया है
दोपहर 2:00 बजे के बाद शुरू होने वाली सभी सब-अर्बन MEMU/EMU ट्रेनें, चाहे वो गैलोपिंग ही क्यों न हो, सभी फ्लैग और हॉल्ट स्टेशनों पर रुकेंगी।
इसके अलावा 10 से 25 अक्टूबर के बीच 80 लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेन ट्रिप भी चलाई जाएंगी, जबकि 2025 में यह संख्या 50 थी।
प्री-पूजा शॉपिंग के लिए भी स्पेशल ट्रेन
पूजा से पहले खरीदारी की भीड़ को देखते हुए
10 से 15 अक्टूबर तक सियालदह-राणाघाट-लालगोला सेक्शन में 4 स्पेशल EMU ट्रेनें चलाई जाएंगी।
सियालदह स्टेशन पर भीड़ कंट्रोल के लिए खास इंतजाम
सियालदह स्टेशन पर प्रफुल्ल द्वार, नॉर्थ, मेन, सेंट्रल और साउथ गेट से एंट्री-एग्जिट के अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं।
– भीड़ पर नजर रखने के लिए 24×7 वॉर रूम बनाया गया है, जहां CCTV से लगातार निगरानी होगी।
– बड़े स्टेशनों पर स्टैंडबाय ट्रेन रेक, रिजर्व लोको क्रू, मेडिकल बूथ, हेल्प डेस्क और क्विक-रिस्पॉन्स टीम तैनात रहेगी।
– सियालदह, बालीगंज और दमदम स्टेशन पर अतिरिक्त टॉयलेट ब्लॉक, दमदम में सर्कुलेटिंग एरिया को अपग्रेड किया गया है और लेवल क्रॉसिंग गेट्स पर जाम रोकने के लिए सड़क सुधार किया गया है।
– राणाघाट में अस्थायी बुकिंग और एग्जिट काउंटर और बैरकपुर में FOB के पास नया टिकट काउंटर खोला गया है।
सियालदह के DRM राजीव सक्सेना ने कहा, _”दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है और हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हर यात्री को सुरक्षित, आरामदायक और बिना परेशानी वाला सफर देना है। हमने ओवरनाइट सेवाओं, 24×7 वॉर रूम निगरानी और सभी बड़े स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ा दी हैं। हमारी पूरी फ्रंटलाइन टीम चौबीसों घंटे हाई अलर्ट पर है।”































