कोलकाता : दुर्गा पूजा को लेकर कोलकाता में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कोलकाता सनातनी संघ की ओर से आयोजित एलेन पार्क दुर्गा पूजा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का प्री-पूजा निरीक्षण किया गया। कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद, IPS और ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (HQ) सुदीप सरकार, IPS ने एलेन पार्क पहुंचकर पूजा परिसर का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पूजा पंडाल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए भीड़ प्रबंधन, प्रवेश और निकास के रास्ते, सुरक्षा इंतजाम और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
पुलिस अधिकारियों ने पूजा समिति के पदाधिकारियों से भी बातचीत की और पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पूजा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था से बचने और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना रहा।
पूजा समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान कोलकाता सनातनी संघ के अध्यक्ष शंकुदेव पांडा, उपाध्यक्ष भोला प्रसाद सोनकर, सचिव नवीन मिश्रा और कोषाध्यक्ष पिंटू दास सहित पूजा समिति से जुड़े कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा कजारिया, तुलसी दुगर, गौरव जाजोदिया, प्रकाश भैतिया, संजय जयसिंह और जय गोविंद गुप्ता भी इस दौरान उपस्थित रहे। पूजा समिति के सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों को पूजा की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर
दुर्गा पूजा के दौरान एलेन पार्क इलाके में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने पूजा परिसर के प्रवेश और निकास मार्गों का निरीक्षण किया और भीड़ के दबाव की स्थिति में आवाजाही को नियंत्रित करने से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा की।
इस मौके पर धिनेश तिवारी, बाला अय्यर, विंध्याचल मिश्रा, बाबलू सोनकर, अभिषेक शॉ, कमलेश तिवारी, अखिलेश सिंह और मनोज सोनकर भी मौजूद रहे।
पूजा समिति की ओर से बताया गया कि आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, पुलिस की ओर से भी पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर जरूरी तैयारियां करने पर जोर दिया गया।
कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान प्रमुख पूजा स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में पूजा से पहले पुलिस और आयोजन समितियों की ओर से सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। एलेन पार्क में भी इसी प्रक्रिया के तहत यह प्री-पूजा निरीक्षण किया गया।































