कार्यक्रम की तारीख बदलने का दबाव देने का आरोप
कोलकाता : दुर्गापूजा से पहले रविंद्र कानन सार्वजनीন दुर्गोत्सव समिति की ओर से बड़तल्ला थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की गई है। समिति का दावा है कि पूजा मैदान में कार्यक्रम की तारीख को लेकर कुछ लोगों की ओर से दबाव बनाया जा रहा है।
20 सितंबर 2026 को बड़तल्ला थाने के प्रभारी अधिकारी को दिए पत्र में समिति ने बताया कि रविंद्र कानन दुर्गोत्सव इस वर्ष 86वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यहां पूजा के साथ मेले का भी आयोजन होता है। समिति के अनुसार पूजा का शुभ उद्घाटन 13 अक्टूबर को प्रस्तावित है।
पत्र में कहा गया है कि उद्घाटन कार्यक्रम में राज्य भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, समिति की चेयरमैन पूर्णिमा चक्रवर्ती तथा श्यामपुकुर की विधायक एवं राज्य मंत्री के शामिल होने की बात तय है। समिति का आरोप है कि कुछ लोग संगठन के संपादक शंकर साहा के पास पहुंचकर 4 अक्टूबर 2026 को मैदान में गीता पाठ कराने की बात कह रहे हैं।
समिति ने दावा किया कि कार्यक्रम को लेकर पहले कुछ दिनों तक काम बंद था, लेकिन अब दोबारा तैयारी शुरू कर दी गई है। मेले के मालिक को भी फोन कर फिलहाल मैदान में माल नहीं उतारने के लिए कहा गया है।
पत्र के मुताबिक, 20 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे शशिगण के नेतृत्व में कुछ लोग मैदान में पहुंचे। उनके साथ गोपाल तिवारी, कामिनी तिवारी, शतीन त्रिपाठी, कमल सिंह, विशाल गण, विशाल प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे। समिति का कहना है कि इन लोगों की ओर से 6 अक्टूबर 2026 को ही कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।
समिति ने पत्र में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से इस स्थिति से बाहर निकलने में मदद और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। समिति ने अपने अध्यक्ष का नाम आदित्य चटर्जी बताया है।































