कोलकाता : पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन एक्ट, 1997 की धारा 3(4) के तहत सरकार ने तुरंत प्रभाव से और अगले आदेश तक पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन (WBCSSC) के सदस्य के तौर पर चार नए सदस्यो की नियुक्तियां की हैं। ये सदस्य हैं :-
1. स्वामी आत्मप्रियानंद : रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (RKMVERI) के प्रो-चांसलर और सेक्रेटरी।
2. स्वामी शास्त्रज्ञानंद : रामकृष्ण मिशन आश्रम, नरेंद्रपुर, कोलकाता के सेक्रेटरी।
3. स्वामी तत्त्वसरानंद : रामकृष्ण मठ (बेलूर मठ) के ट्रस्टी, रामकृष्ण मिशन (बेलूर मठ) की गवर्निंग बॉडी के सदस्य और रामकृष्ण मिशन इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चर (गोल पार्क, कोलकाता) के सेक्रेटरी।
4. प्रो. राम्या तारकड वेंकटेश्वरन – प्रोफेसर, स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट ग्रुप, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), कलकत्ता।
सदस्य के तौर पर इनकी सेवा की शर्तें और नियम, वेस्ट बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन एक्ट, 1997 और उसके तहत बनाए गए नियमों के प्रावधानों के अनुसार तय होंगे।





























