दो मरीज़ अचानक अपने बिस्तरों से गायब हो गए। अधिकारियों कहना है कि वे ‘भाग गए‘ हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
कोलकाता : RG कर अस्पताल में इलाज करा रहे दो मरीज़ अचानक अपने बिस्तर से गायब हो गए। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वे दोनों ‘भाग गए’ हैं। गायब मरीज़ों में से एक बिमल घोष हैं और दूसरी दीपान्विता रॉय हैं।
क्या है मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चितपुर की रहने वाली दीपान्विता को ट्रॉमा केयर यूनिट (TCU) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन ने चितपुर पुलिस स्टेशन को सूचित किया कि वह शुक्रवार रात से लापता है। 51 वर्षीय बिमल को दूसरे अस्पताल से आरजी कर (RG Kar) रेफर किया गया था। उन्हें बुखार और दिल से जुड़ी समस्याओं के कारण मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे और मरीज़ के न मिलने पर नर्स को इसकी जानकारी दी। इसके बाद, अस्पताल प्रशासन ने पुलिस में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि जिन दो मरीज़ों के लापता होने की खबर थी, उन्हें शुक्रवार को ही अस्पताल से छुट्टी दी जानी थी। अस्पताल के नियम के मुताबिक, दोपहर में छुट्टी पाने वाले मरीज़ों को सलाह दी जाती है कि वे जाने से पहले दोपहर का खाना खा लें ।माना जा रहा है कि दीपान्विता और बिमल बिना खाना खाए ही चले गए। अस्पताल के सुपरिटेंडेंट सप्तर्षि चट्टोपाध्याय ने कहा, “मैंने इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।”





























