बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ
कोलकाता, 2 अगस्त : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जादवपुर मंडल-1 की ओर से रविवार को बाघाजतिन स्थित आई ब्लॉक नवतरुण संघ, मिलिट्री रोड में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सौम्यदीप साहा और सचिव शालिनी चक्रवर्ती ने किया।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान रक्तचाप (बीपी), रक्त शर्करा (ब्लड शुगर), ईसीजी, नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य, जिला एवं मंडल स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस जनसेवा अभियान की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।भाजयुमो जादवपुर मंडल-1 की ओर से कहा गया कि भविष्य में भी समाजहित और जनकल्याण के उद्देश्य से इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे।





























