उत्तर बंगाल में हो सकती है भारी बारिश
कोलकाता : महानगर के मौसम में बदलाव होता रहेगा, कभी धूप और बादल तो कभी हल्की से मध्यम बारिश। ,लेकिन लगातार बारिश की कोई चेतावनी नहीं । अलीपुर मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण बंगाल के ज़िलों में भारी या बहुत भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन, अगले कुछ दिनों तक हल्की और छिटपुट बारिश जारी रह सकती है।
कोलकाता का मौसम
कोलकाता में आसमान में बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम का यह हाल अगले कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना है। शहर में न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। नमी का स्तर अधिकतम 97 प्रतिशत से लेकर न्यूनतम 76 प्रतिशत तक रहेगा।
हल्की बारिश और तेज हवाएं
दक्षिण बंगाल के छह जिलों- पुरुलिया, बांकुरा, पूर्वी और पश्चिमी बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में हल्की बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर बंगाल में हो सकती है भारी बारिश
उत्तर बंगाल में खराब मौसम के हालात बने रहेंगे। उत्तर के पांच ज़िलों – दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भारी से बहुत भारी बारिश की हो सकती है। यह स्थिति 6 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है।
जिले जहां भारी बारिश की संभावना नहीं है
उत्तर बंगाल के बाकी तीन ज़िलों—उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की उम्मीद नहीं है। हालांकिउसके बाद स्थिति बदल सकती है।































